वाराणसी। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को चुनावी सभा के लिए वाराणसी पहुंचे। AIMIM कार्यकर्ताओं ने वाराणसी एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद ओवैसी सड़क मार्ग से शहर के लिए रवाना हो गए। असदुद्दीन ओवैसी नाटी इमली स्थित बुनकर कॉलोनी में पीडीएम की चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। उनके साथ अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल समेत पीडीएम के कई नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।

