Ajay Rai: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच कई सारी अटकलें भी सामने आ रही है। सुबह से ही जो चर्चा का विषय बना रहा वह ये कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय [Ajay Rai] कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का हाथ थाम सकते हैं। लेकिन अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
Ajay Rai ने चर्चाओं को बताया भ्रामक
अजय राय [Ajay Rai] कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने भाजपा में जाने की चर्चाओं को भ्रामक बताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के भाजपा को ज्वाइन करने को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थी उसका उन्होंने पूरे तरीके से खंडन किया है।
इस खंडन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जीवन भर कांग्रेस कार्यकर्ता बने रहेंगे। 2024 में पूरे देश के अंदर बनारस का संदेश जा रहा है। बनारस इस बार इतिहास लिखने जा रहा है।
अपने बयान में अजय राय ने भाजपा पर तीखावार करते हुए कहा कि भाजपा परेशान है और डरी है। भाजपा लोगों के राजनीतिक और सामाजिक चरित्र पर कुठाराघात करती है।