वाराणसी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Case) की मां मधु दुबे ने शनिवार को पुलिस आयुक्त अशोक जैन से मुलाकात की। पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची मधु दुबे ने सीपी को आकांक्षा की मौत का घटनाक्रम सुनाया। उसकी मौत के लिए समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को जिम्मेदार बताया। पुलिस कमिश्नर ने सारनाथ पुलिस से विवेचना की प्रगति जानी और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। शनिवार को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे बनारस पहुंची।
पुलिस आयुक्त कार्यालय में एडीजी अशोक मुथा से मिलकर समर सिंह की गिरफ्तारी कराने की गुहार लगाई। बताया कि सारनाथ पुलिस मामले में पूरी तरह से लापरवाह है। होटल मैनेजमेंट पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। कहा कि बेटी को समर सिंह ने मारा है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे चैन से नहीं बैठेंगी। साथ ही पुलिस जांच पर सवाल किया कि घटना के इतने दिन बीतने के बाद भी समर सिंह और उसके भाई की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पायी।