Akhilesh Yadav : लोकसभा चुनाव 2024 में अब ज्यादा दिन नही बचे है। तारीखों का एलान किया जा चुका है और 19 अप्रैल से चुनाव के प्रथम चरण के साथ इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसी बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) के बीच अब कोई गठबंधन नहीं है, इसकी घोषणा कर दी है। अखिलेश [Akhilesh Yadav] ने अपने बयान में आगे कहा कि 2022 के चुनाव तक ही गठबंधन था, 2024 में कोई नहीं गठबंधन नहीं है।
Akhilesh Yadav : एक-एक करके टूट रहा महागठबंधन
गौरतलब है कि महागठबंधन के साथी एक-एक कर अखिलेश यादव का साथ छोड़ते जा रहे हैं या फिर खुद अखिलेश [Akhilesh Yadav] उन्हें खुद से दूर करते हुए उनसे रिश्ता खत्म कर रहे हैं। सबसे पहले ओमप्रकाश राजभर फिर कुछ हफ्ते पहले आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी, इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य और अब आज पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) से गठबंधन खत्म होने का ऐलान खुद अखिलेश यादव ने कर दिया।

