Akhilesh Yadav reached VNS: सपा प्रमुख अखिलेश यादव कई निजी कार्यक्रमों में शामिल होने शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। जहां वह कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही कार्यकर्ताओं व सपा पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव कि रणनीति भी बनाएंगे।
अखिलेश यादव निजी विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से भट्टी लोहता स्थित जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के घर गए। जहां उन्होंने सुजीत की मां के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को ढांढस भी बंधाया।

शाम 5 बजे वापस लौट जाएंगे Akhilesh Yadav
कार्यकर्ताओं की ओर से अखिलेश का जगह-जगह स्वागत किया गया। अखिलेश शाम पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। पूर्व सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है।

