कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को मुख्तार अंसारी की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव [Akhilesh Yadav] भाई अफजाल अंसारी के घर पहुंचे। अखिलेश यादव [Akhilesh Yadav] फाटक स्थित सांसद अफजाल अंसारी के घर पहुंचे। अखिलेश ने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसके बाद वे काली बाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। जहां पर उन्होंने मुख्तार के कब्र पर फूल अर्पित किया।
Akhilesh Yadav के आगमन को देखते सुरक्षा के किए गए पुख्ते बंदोबस्त
वहीं अखिलेश के आगमन को देखते हुए गाजीपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। डीएम और सपा के साथ पुलिस की भारी तैनाती शहर में मौजूद रही। वही अखिलेश [Akhilesh Yadav] के आगमन की सूचना मिलते ही अफजाल अंसारी के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ भी नजर आई। बताते चलें कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से कई बड़े नेताओं के गाजीपुर आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे है।
बता दें कि, बीते 28 मार्च को माफिया मुख्तार अंसारी का कार्डियक अरेस्ट के चलते जेल में ही निधन हो गया था। इसके बाद से लोगों द्वारा उनके घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव भी उनके घर पहुंचे हैं