नवीन प्रधान
वाराणसी। अध्यात्मिक नगरी काशी के पंचकोशी यात्रा के चौथे पड़ाव शिवपुर में चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन शिवपुर रामलीला मैदान में स्थित जगत जननी अष्टभुजी माता का वार्षिक श्रृंगार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम, हर्षोल्लास एवं भक्ति में वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भक्ति जागरण प्रस्तुति में भक्ति गीत सुनकर श्रोता भाव विह्वल होकर झूमने लगे। देर रात तक भक्ति रस की गंगा बहती रही। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से प्रारम्भ हुआ। इसके बाद गीत और नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। राधा कृष्ण की झांकी ने खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम के सहयोग में मुरारी गुप्ता, सुरेश चौरसिया, श्यामसुंदर मोदनवाल, मनोज केसरी सहित मां अष्टभुजी सेवा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

