वाराणसी। कैंट स्थित कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज में जागो रे टीम ने बुधवार को महिला सम्मान व सुरक्षा के प्रति छात्र/छात्राओं जागरूक किया गया। जागो रे टीम ने वहां पर उपस्थित बच्चों को महिलाओं के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर जागरूक किया। साथ ही उनसे कुछ सवाल भी पूछा एवं कुछ सुझाव भी लिया।
जैसे हम अपनी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है, ठीक उसी प्रकार से समाज के बहन बेटियों के लिए भी संकल्पित हों। बच्चे देश के भविष्य हैं और इन्हीं से हम एक सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं। कुछ लड़के गुट बनाकर लड़कियों पर कमेंट करते हैं एवं उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। जागो रे टीम ने इन सभी बातों से बच्चों को अवगत कराया गया। साथ ही उनसे अनुरोध किया गया कि आप किसी भी तरह का अश्लील वीडियो ना देखें। किसी भी लड़की के साथ दुर्व्यवहार ना करें। गंदे और भद्दे कमेंट ना करें।

इस जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ में अपना सुझाव भी दिया कि हमें किस तरह और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात को पहुंचाना है। साथ ही स्कूल के अध्यापक और अध्यापिकाओ ने भी कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने आगे भी इस मुहिम में शामिल होकर मुहिम को और गति प्रदान करने के लिए मुहिम में शामिल होने का आश्वासन भी दिया। एक एक हाथ मिलकर यदि हम हजारों की संख्या में एकत्रित हो जाएंगे, तो वह दिन दूर नहीं जब जिस तरीके से स्वच्छता को लेकर जागरूक हुए हैं, ठीक उसी तरीके से लोग महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतत जागरूक होंगे।
इस दौरान कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपुल कुमार श्रीवास्तव, सुषमा मिश्रा, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ० सरोज, आकांक्षा श्रीवास्तव, डॉ० संजय कुमार, डॉ० चंद्रप्रकाश सिंह, रमेश सिंह यादव, भास्कर सिंह, सीमा चौधरी एवं चंचल कुमार तिवारी की उपस्थिति प्रमुख रही।