Ayodhya: अयोध्या गैंगरेप केस में योगी सरकार एक्शन मूड में है। पीड़िता बच्ची की मां से मुलाकात के 24 घंटे के भीतर सीएम योगी ने मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी के कारखाने को बुलडोजर से ढहा दिया। यह बेकरी का कारखाना तालाब की जमीन पर 3000 स्क्वायर फीट में बना था।
इसके बाद प्रशासन का बुलडोजर सपा नेता की दूसरी बिल्डिंग पर पहुंचा। लेकिन इसमें PNB बैंक होने के कारण इसे नहीं तोड़ा गया। प्रशासन ने इस बिल्डिंग को खाली करने के लिए एक सप्ताह का नोटिस दिया है। 65 वर्षीय आरोपी मोईद खान सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी है। प्रशासन अभी उसके घर समेत 4 और संपत्तियों पर बुलडोजर चलाएगा।
इधर, योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने शनिवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात किया। बाहर निकलकर वह फूट-फूटकर रोए। कहा कि अखिलेश का PDA झूठा साबित हो रहा। लगता है कि इन अपराधियों के सहारे इनकी जीत हुई।
Ayodhya: पीड़िता को धमकाने के मामले में 2 सपा नेताओं समेत 3 पर केस
वहीं, पुलिस ने 2 और सपा नेताओं समेत 3 पर FIR दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य है। पुलिस का कहना है कि तीनों अस्पताल में भर्ती बच्ची से मुलाकात के नाम पर पहुंचे थे। वहां परिवार से मामले में सुलह करने का दबाव बनाया। परिवार ने इनकार किया, तो भड़क गए। परिजनों को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

