महिलाओं का लुक्स सिर्फ मेकअप पर ही नहीं, बल्कि खूबसूरत बालों पर भी निर्भर करता है। हालांकि, बालों को बढ़ाना और उनकी देखभाल करना आसान नहीं होता है। अगर कोई अपने बालों को लेकर परेशान हैं, तो यह आर्टिकल खास उसी के लिए है। बालों के लिए घरेलू नुस्खे कारगर साबित हो सकते हैं। घरेलू नुस्खों के तहत बाजार में आसानी से मिलने वाला आंवला फायदेमंद हो सकता है। बालों की ग्रोथ के लिए आंवला कई वर्षों से उपयोग किया जाता रहा है। बाल बढ़ाने के लिए आंवला का उपयोग कैसे करें और बालों के लिए आंवला कैसे फायदेमंद हो सकता है।इस लेख में हम इन्हीं मुद्दों पर चर्चा करेंगे-
सफेद बालों से छुटकारा दिलाए
मेहंदी और आंवला, दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो बालों को एजिंग से बचाते हैं। इन दोनों को मिक्स करके बालों में लगाने से सफेद बालों की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही, बालों को नैचुरली काला बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
डैंड्रफ दूर करे
मेहंदी में आंवला मिलाकर बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। मेंहदी और आंवला एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं, जो स्कैल्प से गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करता है। इससे स्कैल्प में खुजली, रूसी और एलर्जी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
बाल मजबूत बनाए
आंवला और मेहंदी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन दोनों को मिक्स करके बालों पर लगाने से बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। इससे बालों का झड़ना रुकता है और बाल घने बनते हैं। बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए मेहंदी और आंवला पाउडर का इस्तेमाल बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।
हेयर ग्रोथ में मदद करे
मेहंदी में आंवला मिलाकर लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं। इससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। इसके उपयोग से हेयर फॉल और पतले बालों की समस्या भी दूर होती है।
बालों को मुलायम और चमकदार बनाए
मेहंदी में आंवला मिलाकर लगाने से बालों की कंडिशनिंग होती है। इससे बालों को पोषण मिलता है और बाल नरिश होते हैं। यह ड्राई और बेजान बालों में एक नई जान डाल सकता है। इसका उपयोग करने से बाल सॉफ्ट और शाइनी भी बनते हैं।
Anupama Dubey