Bhadohi: के थाना ज्ञानपुर क्षेत्र में लखनो तिराहा के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल रही थी। वहीं खेत के पास पुलिस द्वारा यातायात चेकिंग कर रही पुलिस (Bhadohi) ने जब यह मंजर देखा तो तवरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाने लगे। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी मामले की सूचना दी गयी, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया।

दरअसल, लखनो तिराहा के पास पुलिस द्वारा चेकिंग चल रहा था। उसी बीच तिरहा के पास स्थित एक गेहूं के खेत में अचानक आग लग गयी। जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। तेज हवा के के चलते आग तेजी से फैल रही थी, जो आसपास के खेतों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी थी।

Bhadohi: लाखों रुपये की फसल सुरक्षित
वहीं मौके पर मौजूद यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बिना देर किए अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पुलिस (Bhadohi) की त्वरित कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई। जिससे किसान की लाखों रुपये की गेहूं की फसल सुरक्षित बच गयी, जो आग की चपेट में आ सकती थी।
स्थानीय ग्रामीणों (Bhadohi) ने भदोही पुलिस की जमकर सराहना की और कहा कि पुलिस ने सिर्फ ड्यूटी ही नहीं निभाई, बल्कि संकट में किसानों का सच्चा साथी बनकर मिसाल पेश किया। लोगों ने कहा भदोही पुलिस लगातार जनसेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा रही है।




