Bhoo Samaadhi: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छोटी खजुरी स्थित रामजानकी मठ में भू समाधि को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त राजू यादव उर्फ राजीव पुत्र हरिशंकर यादव व हरिनाथ यादव पुत्र स्व० रघु यादव मिर्जामुराद के रहने वाले हैं। बुधवार देर रात हुए इस बवाल में 8 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त कहीं बाहर भागने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए दोनों रखौना अंडर पास के पास से दबोचा। दोनों के खिलाफ पुलिस ने रामजानकी मंदिर मठ में मारपीट, लूट व सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। अब इन दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
Bhoo Samaadhi: ये है पूरा मामला
बता दें कि मिर्जामुराद थाना अंतर्गत छोटी खजुरी गांव स्थित राम जानकी मंदिर मठ में बुधवार को महंत बाबा नारायण दास (98) का निधन हो गया था। महंत के निधन की सूचना पाकर काफी संख्या में मठ में उनके अनुयायी जुट गए। महंत की इच्छानुसार, आश्रम परिसर में उन्हें भू-समाधि (Bhoo Samaadhi) देने के लिए जमीन की खोदाई शुरू की गई। जानकारी पाकर खजुरी गांव के लोग इकट्ठा होकर विरोध करना शुरू कर दिए। जिसके बाद वहां बवाल बढ़ गया।
मठ के साधु-संतों के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने इस दौरान ग्रामीणों पर पथराव कर आठ पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। वहीँ कई वाहनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर पांच थानों की पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस ने बवाल (Bhoo Samaadhi) को शांत कराने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजी, जिसके बाद तनाव कुछ शांत हुआ। पुलिस ने इस संबंध में 19 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।


