Bhopal से जबलपुर को जोड़ने वाले NH-45 फोरलेन हाईवे पर अब सुरक्षा से जुड़ी बड़ी तैयारी की जा रही है। खासतौर पर नौरादेही अभ्यारण्य के हिस्से में, जहाँ सड़के बिलकुल ही जंगले से होकर गुजरती है। रात के समय इस इलाके में ही सबसे अधिक हादसों का खतरा बना रहता है। लेकिन अब इसमें एक एडवांस तकनीक जो जोड़ दिया गया है, जो ड्राईवरों को झपकी आने पर अलर्ट करेगा।
ड्राईवरों को मिलेगा महत्वपूर्ण संकेत
दुर्घटनाओं को देखते हुए हाईवे (Bhopal) पर करीब 12 किलोमीटर तक रेड कलर की मोटी मार्किंग बनाई गयी है। आपको बता दें कि यह मार्किंग आम पेंट जैसी नहीं है। इसे 5mm ऊँची बनाई गयी है। ऐसे में वहां से गुजरने वालों को हल्के झटके महसूस होंगे, जो ड्राईवरों को यह संकेत देगा कि वह गलत दिशा जा रहे या फिर उन्हें झपकी आ रही है।

चेतावनी की तरह कम करेगी यह तकनीक
यह नई तकनीक रात में, कोहरे में या लंबी ड्राइव पर अचानक झपकी आ जाने पर संकेत देगी, जिससे हादसों में कमी आएगी। नौरादेही रूट (Bhopal) पर कई बार चालक को अचानक मोड़, जानवरों के आने या सड़क के नीचा-ऊँचा होने का पता नहीं चलता, इसलिए यह झटका ड्राइवरों के लिए चेतावनी का काम करेगा।
इसके अलावा सड़क के किनारों पर मोटी सफेद साइड पैवर लाइन भी बनाई गई है। जो यह इंडीकेट करेगा कि कोई ड्राईवर अगर गलती से वाहन को लेकर सड़क छोड़कर साइड में चला जाता है तो वह तुरंत संभल सके।

Bhopal: करोड़ों की लगत से तैयार हुआ प्रोजेक्ट
एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि पूरा प्रोजेक्ट करीब 122 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके जरिये सिर्फ ड्राइवरों को ही नहीं बल्कि नौरादेही अभयारण्य जंगलों के जानवरों को भी बचाने की कोशिश की गयी है। एनएचएआई के अनुसार, आने वाले समय में ऐसे सुरक्षा उपाय दूसरे हाईवे सेक्शन पर भी लगाए जाएंगे। जिससे लंबी दूरी तय करने वाले ड्राइवर अधिक सुरक्षित यात्रा कर सकें।

