BHU Bawaal: बीएचयू में एक ओर जहां आईआईटी की छात्रा से छेड़खानी मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर, बुधवार देर रात एमबीए और बीकॉम के छात्रों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान कमरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई और लैपटॉप तोड़ दिए गए। देर रात हुई इस घटना [Bawaal] में सात छात्रों के घायल होने की खबर है। बीकॉम के छात्रों का आरोप है कि रैंगिंग का विरोध करने पर हमला बोला गया। वहीं एमबीए के छात्रों ने भी कमरे में घुसकर मारपीट करने और लैपटॉप चोरी करने के आरोप लगे हैं।
इस घटना [Bawaal] में दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने 11 नामजद समेत 31 अज्ञात के खिलाफ शांतिभंग समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 छात्रों का शांतिभंग में चालान भी किया है। वहीं इस घटना में कुछ बाहरी छात्रों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।
पीड़ित बीकॉम ऑनर्स (प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र) जयदीप शाह, सुशील कुमार, युवराज ठाकुर और आदर्श तिवारी का आरोप है कि बुधवार की रात 3।45 बजे गुर्टु छात्रावास में एमबीए द्वितीय वर्ष दिग्विजय गोंड, कुंदन, हिमालय, आयुष तिवारी, राहुल गौतम, प्रतीक चौधरी, अभिनव गुप्ता, सोम, सत्यम और कुछ बाहरी युवक घुस आए। सबने गाली-गलौज की और दरवाजा तोड़कर पीटने लगे। कमरे में घुसकर लैपटॉप तोड़ डाले। शोर मचाने पर सभी फरार हो गए।
उधर, एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र दिग्विजय गोंड का आरोप है कि बीकॉम तृतीय वर्ष के मंजीत समेत 30 की संख्या में आए छात्रों ने गाली गलौज करते हुए हॉस्टल में मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आयुष तिवारी, प्रतीक चौधरी, अभिनव गुप्ता, आयुष राज और मुझे चोटें आई हैं। कमरे से लैपटॉप चोरी हो गया। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। गुर्टू हॉस्टल के एक हिस्से में एमबीए और दूसरे हिस्से में बीकॉम के छात्र रहते हैं।
BHU Bawaal पर बोले जिम्मेदार
लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि दस आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। मारपीट में घायल सात छात्रों का ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार कराया गया।
प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम विश्वविद्यालय के गुर्टु हॉस्टल पर लगा दी गई है। घटना में चार बाहरी छात्र भी पकड़े गए हैं। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – प्रो0 शिव प्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू।

