- राष्ट्रीय ध्वज को हाथों में लेकर भारत माता की जय के लगाए नारे
वाराणसी। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को काशी के अस्सी घाट पर रंगोली द्वारा G-20 का लोगों बनाया। जो कि घाट पर आने जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। महिला मोर्चा की महिलाओं ने हाथ में इंडिया वेल्कम्स का पोस्टर एवं राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, जिला अध्यक्ष विनीता सिंह, प्रज्ञा पांडे, पूजा पांडे, साधना पांडे, आरती पाठक, अर्चना सिंह अंजली गुप्ता, स्नेहा सिंह, मुमताज बानो एवं अनीशा शाही की उपस्थिति प्रमुख रही।


