वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अपना कार्यकाल एक साल बढ़ने के आड़ पहली बार काशी आएंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार (19 जनवरी) को काशी आएंगे। जहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। यहां से वे सीधे श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा का दर्शन पूजन करेंगे। गुरुवार को वे वाराणसी में रात्रि विश्राम कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, नड्डा कालभैरव दरबार में भी हाजिरी लगा सकते हैं। इसके बाद वे शुक्रवार (20 जनवरी) को गाजीपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई बैठक में जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद वे पहली बार काशी आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी वाराणसी आएंगे। वहीँ राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की जानकारी होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।

