वाराणसी। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा (BJP Varanasi President) के जन्मदिवस पर दहाई की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने अपने लोकप्रिय जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देकर उनके शतायु होने की कामना की।
हंसराज विश्वकर्मा (BJP Varanasi President) ने आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा की रणनीति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस बार का चुनाव बेहद अहम होने वाला है। इस बार वाराणसी में बीजेपी को अत्यधिक वोट मिलने की सम्भावना है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय सह संयोजक अरविंद पाण्डेय, जिला सह मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा, जिला संयोजक सोशल मीडिया अमित पाठक, हिमांशु जायसवाल, आभास शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BJP Varanasi President: 8 वर्ष का कार्यकाल शानदार
गौरतलब है कि भाजपा के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा (BJP Varanasi President) लगभग 8 वर्ष से संगठन का काम देखते रहे हैं। इनके कार्यकाल में वाराणसी में सभी विधानसभा क्षेत्र में काफी मतों से जीत हुई। इसके बाद निकाय चुनाव में भी बीजेपी को बम्फर जीत मिली। जिसका श्रेय इन्हें दिया गया। इनके कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हंसराज विश्वकर्मा को विधानसभा परिषद का सदस्य मनोनीत किया।