Varanasi: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं में बेहद आक्रोश नजर आ रहा है। अखिलेश के बयान को लेकर बीजेपी लगातार अपना विरोध दर्ज करा रही है और इसी कड़ी में आज भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के प्रतीकात्मक पुतले को अर्दली बाजार स्थित मानसिक चिकित्सालय में “भर्ती” करवाकर उनके मानसिक रोग का उपचार करने का प्रयास किया।


Varanasi: दहन किया गया अखिलेश यादव का पुतला
कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने गौशालाओं से दुर्गंध आने की बात कही थी, को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं (Varanasi) का कहना रहा कि विरोध स्वरूप अखिलेश यादव के पुतले को खुद चिकित्सक बनकर प्रतीकात्मक रूप से इंजेक्शन व इलेक्ट्रिक शॉक देकर “इलाज” किया गया, लेकिन मानसिक स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें रांची स्थित मानसिक अस्पताल के लिए “रेफर” कर दिया गया। वहीं इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से अखिलेश यादव का पुतला भी दहन किया और जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।


इस मौके भाजपा नेता अनुप जायसवाल ने कहा कि चुनावी हार से बौखलाए अखिलेश यादव सनातन संस्कृति और हिंदू परंपराओं का अपमान कर रहे हैं, जो अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि 2027 में जनता (Varanasi) अपने वोट के जरिए ऐसे “सनातन विरोधियों” का सही इलाज करेगी।

