- द्वारिका टीम को एक लाख व शिवम को 50 हजार
- राजेन्द्र टीम को मिला 25 हजार का पुरस्कार
वाराणसी। चार दिवसीय नौका रेस प्रतियोगिता का शुक्रवार को नमोघाट पर समापन हो गया। इस रेस प्रतियोगिता में काशी कीपर की टीम तीन दिनों तक प्रथम पर रही। इसके कैप्टन रामनगर निवासी द्वारिका मांझी रहे। जबकि अन्य नाव चलाने में राधेश्याम सहानी, अनुराग साहनी, दिनेश साहनी, सूरज साहनी रहे। आखिरी दिन यह टीम दूसरे नंबर पर रही लेकिन प्वाइंट के आधार पर इनको विनर घोषित किया गया। इस टीम को एक लाख रूपये का चेक व शील्ड प्रदान किया गया। दूसरी टीम गंगा लहरी रही। इसके कैप्टन शिवम साहनी रहे। जबकि अन्य में विवेक साहनी, राहुल साहनी, विजय साहनी, मोहित साहनी रहे। इस टीम को 50 हजार रुपये का चेक दिया गया। तीसरे नंबर पर जल योद्धा की टीम रही। इसके कैप्टन राजेन्द्र साहनी रहे।

जबकि अन्य में अमित साहनी, अजय कन्नौजिया, बृजेन्द्र साहनी, अनिल साहनी रहे। इस टीम को 25 हजार रुपये का चेक दिया गया। इसके अलावा अन्य 9 टीमों को 5-5 हजार रुपये का चेक व मोमेंटो प्रदान किया गया। टीमों को चेक व मोमेंटो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने प्रदान किया। इस मौके पर उप निदेशक उ.प्र. प्रर्यटन प्रीति श्रीवास्तव व अन्य विशिष्टजन मौजूद थे। पुरस्कार राशि यूपी टूरिज्म व मां गंगा क्रूज सर्विस की ओर से दिया गया था। इस मौके पर पदाधिकारी सर्वश्री प्रदीप साहनी सोनू, दुर्गा मांझी, बबलू साहनी, संजय यादव शोभनाथ यादव, अनुपम राय भी मौजूद थे।
