माता लक्ष्मी को करें इन उपायों से प्रसन्न: शुक्रवार का दिन मुख्यता माता लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के साथ उनकी कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजन किया जाता है। माता लक्ष्मी धन और वैभव की देवी हैं। इनकी कृपा से ही व्यक्ति को जीवन में धन और वैभव की प्राप्ति होती है। शास्त्रों की मान्यता के अनुसार जिन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है, उन्हें जीवन में कभी भी किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ज्योतिष विदों की मानें तो शुक्रवार के दिन कुछ अत्यंत विशेष उपाय करने से माता लक्ष्मी आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखेंगी। यदि आप भी अपने घर में हमेशा सुख-समृद्धि की कामना करते हैं तो शुक्रवार के दिन करें देवी लक्ष्मी से जुड़े कुछ विशेष उपाय और बने माता की अनुकम्पा के पात्र। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय:

शुक्रवार के उपाय
⦁ शुक्रवार का व्रत रखने से लक्ष्मी जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस दिन सुबह और शाम के समय करें लक्ष्मी जी की पूजा ।
⦁ इस दिन “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” नटरों का जाप करें।
⦁ लक्ष्मी जी को श्वेत रंग अधिक प्रिय है। यदि संभव हो तो श्वेत रंग की चीजों का दान करें। कहते हैं सफेद वस्तुओं का दान जीवन में समृद्धि लाता है।
⦁ शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी नारायण का पाठ करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पाठ करने के बाद उस दिन लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग जरूर लगाएं।
⦁ शुक्रवार को पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र, लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुन्नी और लाल चूड़ियां अर्पित करें।
⦁ शुक्रवार के दिन शुद्ध घी का दीपक जलाने और तुलसी के पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।
⦁ शंख और घंटी में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में यदि आप पूजा करते समय आप इनका इस्तेमाल करेंगे, तो माता लक्ष्मी आप पर जल्द ही प्रसन्न होंगी।
⦁ शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
Anupama Dubey