नई दिल्ली। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केंद्र सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ० मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर यात्रा रोकने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण देश में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात बन रहे हैं। ऐसे में देश को बचाने के लिए यात्रा रोक दें।
केंद्र सरकार की अपील पर कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। क्या गुजरात चुनाव में मोदी मास्क लगाकर गए थे?
- स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा कि सांसदों ने चिंता व्यक्त की है कि भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना फ़ैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपील किया कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो। यात्रा में शामिल होने वाले लोगों ने वैक्सीन ज़रूर लगवाई हो।
- इतनी बड़ी यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर पाना असंभव है। इसलिए यात्रा को रोक देना ही ज्यादा उचित होगा।

यात्रा से बौखला गई मोदी सरकार
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि क्या pm मोदी मास्क लगाकर गुजरात गए थे?