Chaitra Navratri: ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज बुधवार को काशी पधारेंगे। केदारघाट स्थित विद्यामठ में सनातनी जनता समेत गैभाक्त द्वारा पुष्पवर्षा कर शंकराचार्य का स्वागत किया जायेगा। ही शंकराचार्य घाट पर नव संवत्सर उत्सव भी मनाया जायेगा। वहीं चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के दौरान शंकराचार्य के द्वारा आध्यात्मिक अनुष्ठान और विशेष पूजाएं की जाएंगी।
बताते चलें कि छत्तीसगढ़ से प्रयागराज होते हुए काशी को पधारेंगे। काशी पहुंचने पर विद्यामठ में शंकराचार्य महाराज के चरण पादुका की पूजन कर भक्तों द्वारा उनका स्वागत वंदन किया जाएगा। । ही चैत्र नवरात्र प्रतिपदा पर 19 मार्च को नव संवत्सर उत्सव के अवसर पर शंकराचार्य महाराज सनातनी पंचांग का विमोचन करेंगे।
Chaitra Navratri: भगवती की विशेष पूजन
शंकराचार्य (Chaitra Navratri) ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नवरात्रि के दौरान भगवती की विशेष पूजन एवं विविध धार्मिक व मांगलिक अनुष्ठान सम्पन्न किए जाएंगे नवरात्रि के पहले दिन ‘प्रातर्मंगलम्’ के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर बटुक विद्यार्थियों द्वारा नए साल के उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही बटुक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।

