Chandauli News: चंदौली जिला मुख्यालय स्थित मुंसफ कटरा के पास शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। बाजार से लौट रहे पति-पत्नी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, उसी बिच अचानक से ट्रेन आ गयी। इस दौरान पति ने पत्नी को धक्का देकर ट्रैक से दूर कर दिया, लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गयी। वहीं राहगीरों (Chandauli News) ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुँच जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रेन आ गई ट्रेन
बताते चलें कि वार्ड नंबर-2 शास्त्री नगर निवासी रामचरण यादव शनिवार की रात अपनी पत्नी के साथ पुरानी बाजार से खरीदारी कर पैदल घर लौट रहे थे। दोनों मुंसफ कटरा के पास स्थित रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। जब दोनों रेल लाइन पर थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। जहाँ रामचरण यादव (65) ने अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए उन्हें रेलवे ट्रैक से धक्का दे दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश (Chandauli News) वे स्वयं ट्रेन की चपेट में आ गए।
जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि की ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध मौत हो गई है। पत्नी की जान बचाने के लिए वृद्ध रामचरण यादव खुद ट्रेन की चपेट में आ गये। इस दुखद घटना (Chandauli News) से हर तरफ मातम फैला है, साथ ही लोग रामचरण यादव की घदुरी की तारीफ भी कर रहे।

