Chaubeypur: वाराणसी के चौबेपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां अपने देवर की शादी रुकवाने के लिए एक महिला थाने पहुंच गई और स्वयं को अपने देवर की पत्नी बताने लगी। जिसके बाद महापंचायत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
चौबेपुर [Chaubeypur] थाना क्षेत्र के छितौना गांव की एक महिला जाल्हुपुर पुलिस चौकी पहुंची। महिला ने अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि शादी के बाद से उसका पति उसके पास आया ही नहीं। जबकि उसके देवर से उसकी एक चार साल की बेटी है। आरोप है कि महिला का देवर उसके साथ शादी का झांसा देने के बाद अब चंदौली में दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने उसे FIR दर्ज कराने के लिए थाने भेजा।
महिला के मुताबिक, उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद से उसका पति उसके पास ही नहीं आया। उसका देवर उसे शादी का आश्वासन देकर पति की तरह ही साथ रह रहा था। इतना ही नहीं, देवर से उसे चार साल की एक बेटी भी है। कुछ दिनों से शादी की बात करने पर वह उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर रहा था। वह महिला से एक लाख रुपए और बाइक की डिमांड कर रहा था।रुपए और बाइक देने की असमर्थता जताने पर वह चंदौली में दूसरी शादी कर रहा है।
Chaubeypur: घंटों चली पंचायत के बाद भी कोई हल नहीं निकला
महिला की शिकायत पर जाल्हूपुर चौकी प्रभारी ने उसके देवर और बिरादरी के लोगों को बुलाया। पुलिस चौकी पर घंटों चली पंचायत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। इस संबंध में जाल्हूपुर चौकी इंचार्ज मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आए थे, लेकिन बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। महिला को कहा गया कि वह चौबेपुर [Chaubeypur] थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराए। मुकदमा दर्ज होने के बाद संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।