Chitaipur Thana: वाराणसी में मंगलवार तड़के सुबह हुई बारिश आफत बन गई। वाराणसी कमिश्नरेट के चितईपुर थाने की महिला हेल्प डेस्क की दीवार गिर गई। थाने पर मौजूद पुलिसकमरी कुछ समझ पाते, इससे पहले तीन लोग घायल हो गए। थाने पर शिकायत्र करने गई शांति देवी, उनकी लड़की सरिता और नाती नतिनी घायल हो गए। जिसके बाद थाने में अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा ने सभी को तत्काल बगल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
Chitaipur Thana: सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
महिला हेल्प डेस्क की दीवार गिरने से अंदर मौजूद दीवान ओमप्रकाश उपाध्याय को भी हलकी चोट आई है। एसओ चितईपुर बृजेश मिश्रा ने बताया कि तेज बारिश के कारण महिला हेल्प डेस्क की छत गिर गई। सभी को हल्की फुल्की चोट आई है। सभी घायलों को बगल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।