Abhishek Seth
रीमेक बनाना जैसे बॉलीवुड वालों की आदत सी हो गई है। ये न बदलने वाली आदत सी बन गई है। ऐसे में रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस का ट्रेलर शुक्रवार को लांच हुआ। जिसका फैन्स बड़े ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन ट्रेलर देखकर बहुत लोगों को निराशा ही हुई। कुछ का कहना था कि ट्रेलर में फिल्म का कांसेप्ट ही क्लियर नहीं हो पाया कि आखिर ये फिल्म कहना क्या चाहती है?
वहीँ कुछ का कहना है कि फिल्म में इतने कलर और मसाले भर दिए गए हैं कि कई सारे मसाले फिल्म को ख़राब कर देते हैं। जिस ट्रेलर का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार था, उसने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म संजीव कुमार की फिल्म ‘अंगूर’ का रीमेक है। जिसमें थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं।
रोहित शेट्टी ने 2021 के लास्ट में सूर्यवंशी जैसे बड़ी रिलीज़ के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया था। वहीं, इस बार वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सर्कस’ से लोगों का मनोरजन करने वाले हैं। रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं। इसके पहले दोनों सूर्यवंशी और सिम्बा में साथ काम कर चुके हैं। दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
सर्कस के दौर में ले जाता है ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर हमे सर्कस के दौर में ले जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी सन 1960 के इर्द गिर्द की है। ट्रेलर में रणवीर सिंह की एंट्री इलेक्ट्रिक मैन के तौर पर होती है। उनके हाथों में बिजली के तारों से चिंगारियां निकलती नजर आती हैं। इसके बाद सर्कस के एक से बढ़कर एक करतब देख खूब मजे आते हैं। रणवीर सिंह वरुण शर्मा से कहते नजर आते हैं कि समझ नहीं आता ये जो मेरे साथ होता है उसे क्या कहेंगे? इस पर वरुण शर्मा कहते हैं कुदरत का करिश्मा कहेंगे और क्या कहेंगे। फिल्म में रणवीर और पूजा हेगड़े की रोमैंटिक कैमेस्ट्री भी दमदार लग रही है वहीं कलाकारों की कॉमेडी भी हंसाते-हंसाते पेट दर्द कर देती है। इसके अलावा रणवीर सिंह और वरुण शर्मा के डबल रोल की वजह से बड़ी कंफ्यूजन भी होती है। अब देखना यह मजेदार होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है या फिर ट्रेलर की तरह ही लोगों को कंफ्यूज करके बॉक्स ऑफिस पर उंढे मुंह गिरने वाली है।
मल्टीस्टारर है फिल्म
फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज के अलावा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, मुकेश तिवारी, अनिल चरणजीत, अश्विनी कालसेकर और मुरली शर्मा भी शामिल हैं। जैकलीन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में पूरी टीम रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही है और पॉपुलर स़ॉन्ग ईना मीना डीका पर थिरक रही है। अपने कैप्शन में जैकलीन ने लिखा, “आज दोपहर 1:30 बजे ट्रेलर आउट !! पागलपन शुरू हो गया है।