CM in Mirzapur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंच गए हैं। सीएम ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10:51 पर मोती झील स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह कार द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर में चले गए।
सीएम योगी ने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ आम श्रद्धालु से भी मिले। बच्चों को पुचकारा और गोद में लेकर सभी को चॉकलेट भी दिये।

दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री मिर्जापुर के लालगंज स्थित मिलिट्री ग्राउंड में पहुंचे। यहां उन्होंने 202 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम को भी उन्होंने संबोधित किया।

CM in Mirzapur : योजनाएं आबादी को समृद्धि की ओर ले जाने वाली है
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी को नजर अंदाज करके कोई भी समाज या देश आगे नहीं बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि उज्वला योजना, जन धन खाता और सौभाग्य योजना से लेकर अन्य सभी योजनाएं आदि हमारे देश की आबादी को समृद्धि की तरफ ले जाने वाली हैं।
मिर्जापुर {CM in Mirzapur} में जनसभा को संबोधित करने और योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर गए। प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।