CM Nitish Oath Ceremony: बिहार की राजनीति में आज ऐतिहासिक पल दर्ज हो गया। विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की भारी जीत के बाद नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नया राजनीतिक रिकॉर्ड कायम किया। पटना के गांधी मैदान में हुए इस विशाल आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और देशभर के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।


नीतीश कुमार (CM Nitish Oath Ceremony) के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुल 26 मंत्रियों को नई सरकार में स्थान मिला, जिनमें भाजपा, जेडीयू, एलजेपी (राम विलास), हम और आरएलएम के नेताओं को शामिल किया गया है।
नीतीश कैबिनेट में कौन–कौन हुए शामिल
- जेडीयू (JDU)
- नीतीश कुमार – मुख्यमंत्री
- विजय कुमार चौधरी
- बिजेंद्र प्रसाद यादव
- श्रवण कुमार
- अशोक चौधरी
- लेशी सिंह
- मदन सहनी
- सुनील कुमार
- मोहम्मद जमा खान
- भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- सम्राट चौधरी – उपमुख्यमंत्री
- विजय कुमार सिन्हा – उपमुख्यमंत्री
- मंगल पांडेय
- दिलीप जायसवाल
- नितिन नवीन
- रामकृपाल यादव
- संजय सिंह टाइगर
- अरुण शंकर प्रसाद
- सुरेंद्र मेहता
- नारायण प्रसाद
- रमा निषाद
- लखेंद्र कुमार रौशन
- श्रेयसी सिंह
- प्रमोद कुमार
- एलजेपी (राम विलास) (LJP-R)
- संजय कुमार पासवान
- संजय कुमार सिंह
- हम (HAM)
- संतोष सुमन
- आरएलएम (RLM)
- दीपक प्रकाश
शपथ समारोह में दिखी राष्ट्रीय उपस्थिति
गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह (CM Nitish Oath Ceremony) भव्यता और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर था। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और देवेंद्र फडनवीस जैसे दिग्गज चेहरे मंच पर मौजूद थे।

समारोह में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान भी प्रदर्शित हुई। सांसद मनोज तिवारी और नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति में जट-जटिन, झिझिया और सामा-चकेवा जैसे लोक नृत्यों ने लोगों का दिल जीत लिया।

CM Nitish Oath Ceremony: नीतीश कुमार का राजनीतिक सफ़र
नीतीश कुमार ने भारत की राजनीतिक इतिहास में वह मुकाम हासिल कर लिया है, जो अब तक किसी भी मुख्यमंत्री को नसीब नहीं हुआ। उनके शपथ ग्रहण के वर्ष इस प्रकार है-
- 3 मार्च 2000 – पहली बार
- 24 नवंबर 2005 – दूसरी बार
- 26 नवंबर 2010 – तीसरी बार
- 22 फरवरी 2015 – चौथी बार
- 20 नवंबर 2015 – पांचवीं बार
- 27 जुलाई 2017 – छठी बार
- 16 नवंबर 2020 – सातवीं बार
- अगस्त 2022 – आठवीं बार
- 28 जनवरी 2024 – नौवीं बार
- 20 नवंबर 2025 – दसवीं बार
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ नीतीश कुमार (CM Nitish Oath Ceremony) देश में सबसे अधिक बार शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

