CM Yogi: 18 जून को पीएम मोदी का वाराणसी में आगमन है। ऐसे में पीएम से पहले सीएम योगी शुक्रवार की शाम दो दिवसीय दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान पीएम के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। वहीं रात के करीब 11 बजे वह ग्राउंड पर उतर गये। उन्होंने पीएम के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट रोपवे का स्थलीय निरीक्षण किया।

CM Yogi ने अफसरों को लगायी फटकार
रोपवे के धीमी गति से हो रहे काम को देखकर सीएम योगी ने नाराजगी जताई और अफसरों को भी फटकारा। उन्होंने आलाधिकारियों से सवाल-जबाब किए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से पूछा कि अब तक 80% और कब तक 100% काम पुरा हो जायेगा। वहीं अफसरों ने जबाव में कहा कि अब तक 3 स्टेशन में काम जारी है। इसपर सीएम (CM Yogi) ने अफसरों से मजदूरों की संख्या बढाकर दो शिफ्ट में काम कराने की बात कही।

आपको बता दें कि सीएम योगी (CM Yogi) रात 11 बजे रथयात्रा रोपवे स्टेशन पहुंचे उन्होंने वहां रोपवे के पार्किंग, लिफ्ट एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने आलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताते चलें कि वाराणसी में रोपवे का चलान मई 2025 से शुरू होना है। ऐसे में सीएम योगी ने रोपवे के स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण करके काम को तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं।


Comments 1