CM Yogi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नये भारत के शिल्पी हैं। कांग्रेस समाजवादी पार्टी अपने आप में एक समस्या हैं। कांग्रेस सपा का घोषणा पत्र पाकिस्तान परस्त घोषणा पत्र हैं। पूरे देश में भाजपा की लहर देश में 400 से भी ज्यादा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उक्त बातें रविवार को चौबेपुर के जाल्हूपुर इंटर कालेज के मैदान में चंदौली से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के जनसमर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कही।

अपने सम्बोधन से पहले जब सीएम योगी जनसभा स्थल पर पहुंचे तो लोगों के उत्साह का ठिकाना ना रहा। मंच पर पहुँचने पर चंदौली प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को अंगवस्त्रम और गदा देकर उनका स्वागत व सम्मान किया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी और कॉंग्रेस का गठबंधन अनर्थकारी गठबंधन है। जब भी दो लड़कों की जोड़ी मिली है इन्होंने देश की पूरी क्षति की है। अगर आप कॉंग्रेस व सपा की मेनोफेस्टो को देखेंगे तो आप भी कहेंगे पाकिस्तान परस्त घोषणा पत्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी ने बदलते भारत को देखा है। आतंकवाद का खात्मा, पूरे देश में हाइवे एक्सप्रेस वे का निर्माण, 500वर्षों बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य राम मंदिर जिसमें रामलीला विराजमान हुए। ये पिछड़े समाज का हक अल्पसंख्यकों को देंगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि हाइवे निर्माण, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना,आईटी सेक्टर को मजबूत किया। हर घर नल जल योजना, किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य बीमा, गरीबों के आवास, सहित कई योजनाओं से विकास की गति को आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि मोदी हैं तो सब कुछ है। काशी, अयोध्या, विंध्याचल, मार्कंडेय महादेव धाम जैसी विरासतों [Loksabha Election] को संवारने का काम किया। इसलिए पूरे देश की आवाज है एक बार फिर मोदी सरकार।

अपने लगन व मेहनत के बल पर वह तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं- CM Yogi
इसके अलावा उन्होंने अपने सम्बोधन में चंदौली प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पांडे के समर्थन [Loksabha Election] में बीजेपी साकार के उपलब्धियों को गिनाया और जनता जनार्दन को साधने का प्रयास किया। वहीं उन्होंने (CM Yogi) केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे धार्मिक आध्यात्मिक विकास भी करते रहते हैं मार्कंडेय महादेव धाम,कैथी संगम घाट,बाबा किनाराम धाम जैसी धार्मिक स्थलों का विकास किया। 10 वर्षो के अपने कार्यकाल में सड़क,पानी, बिजली, स्वास्थ्य,शिक्षा हर जगह विकास किया। अपने लगन व मेहनत के बल पर वे तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। लगातार क्षेत्र के विकास में लगे रहने वाले केंद्रीय मंत्री डा महेंद्र नाथ पांडेय को पुनः सांसद बनाने की अपील भी की।

इस मौके पर सीएम योगी (CM Yogi) के साथ चंदौली से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक त्रिभुवन राम, विधायक सुशील सिंह, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, रमेश जायसवाल विधायक, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।