Varanasi: सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं इसे लेकर प्रशसनिक अमला अलर्ट हो गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को गोदौलिया से दशाश्वमेध तक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
सीएम योगी मंगलवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन कर पीएम के दीर्घायु की कामना करेंगे। वहीँ सीएम मां गंगा की पूजा कर उनका आशीर्वाद ले सकते हैं। इसके साथ ही सीएम सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक कर कानून व्यवस्था व जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

