राघवेन्द्र केशरी
नगर निगम के लिए 75 घंटे विशेष रहे। इन 75 घंटों में नगर निगम के ओर से युद्धस्तर पर शहर में स्वच्छता चलाया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाये जाने वाले ‘‘प्रतिबद्ध 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय’’ के अन्तर्गत नगर निगम, वाराणसी के ओर से आज से 75 घंटे सफाई का अभियान के अन्तर्गत नगर निगम, वाराणसी द्वारा वृहद रूप से तीन दिन चलाये गये सफाई अभियान के अन्तर्गत नगर निगम वाराणसी क्षेत्र में चिन्हित कुल 141 जी० वी० पी० प्वाइंट (कूड़ा फेकने के स्थान) को विलोपित (समाप्त) कर दिया गया। नगर निगम, वाराणसी द्वारा प्रथम चरण में 141 प्वाइंट में से नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर प्रमुख रूप से 15 जी० वी० पी० प्वाइंट (कूड़ा फेकने के स्थान) को चयनित कर इन्हे समाप्त करते हुये इन स्थानों पर सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया। जहां पर नगर निगम के सामान्य अभियन्त्रण विभाग के द्वारा आवश्यकतानुसार कहीं-कहीं इन्टरलाकिंग तथा कहीं-कहीं बैठने हेतु बेन्च लगाये गये, इन स्थानों पर गमलों एवं सुन्दर लाइटिंग से सजाया गया है।

नगर निगम, वाराणसी द्वारा सफाई कराने के बाद इन स्थानों पर सेल्फी प्वाइन्ट तैयार किया गया। जहां नागरिकों द्वारा अपनी सेल्फी लेते हुये सफाई के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की गयी। नगर निगम, वाराणसी द्वारा किये जा रहे इस कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये नगर निगम के फेसबुक पेज और ट्वीटर पर सजीव प्रसारण किया गया।

लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु नगर निगम, वाराणसी के ओर से शनिवार देर शाम नमो घाट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम के ओर से किये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में फोटो गैलरी का प्रर्दशन किया गया तथा एल० ई० डी० स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी।

वहीं दूसरी ओर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा० एन० पी० सिंह के द्वारा आज गोर्दालिया, गिजाघर, दशाश्वमेध एवं जंगमबाड़ी क्षेत्र में अपने विभाग के अधिकारियों, प्रवर्तन दल के साथ बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया, तथा लोगों के द्वारा की जा रही गंदगी को साफ कराते हुये लोगों को पुनः गंदगी नही करने हेतु चेतावनी दी गयी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि स्वच्छता का यह अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा तथा गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी।




