उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Congress State President) का आज राविवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान समारोह वाराणसी के फातमान रोड स्थित एक लॉन में आयोजित किया गया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान (Congress State President) माल्यापर्ण कर उन्हें गदा भेंट कर किया गया। जैसे ही अजय राय का सम्मान हुआ, वैसे ही कांग्रेसजनों में बेहद उत्साह नजर आया। तालियों की गडगडाहट से पूरा लॉन गूंज उठा। वहीं अजय राय के हाथ में गदा आते ही (Congress State President) जय बजरंग बलि और हर-हर महादेव के नारे लगने लगे। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

इस सम्मान समारोह (Congress State President) में सबसे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दीप प्रज्वलन कर महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर माल्यापर्ण कर उनके समक्ष पुष्प अर्पित किया।
Congress State President : सरकार पर उठाया सवाल
सम्मान (Congress State President) के बाद अजय राय ने मौजूदा सभी कांग्रेसजनों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वच्छता अभियान को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि काशी के पिछले 9 सालों से सांसद हैं प्रधानमंत्री, लेकिन आज तक स्वच्छता अभियान ही चल रहा है।

अजय राय ने कहा कि एक और नया शब्द से जोड दिया गया है स्वच्छांजलि लेकिन मैंने स्वच्छता अभियान सुना है और स्वच्छता पखवाड़ा सुना है। इसका मतलब इससे यह भी साबित होता है कि अभी भी बनारस के अंदर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है। प्रदेश में भी गंदगी का अम्बार पड़ा हुआ है। पहले मोदी जी अपना हृदय साफ करें और मन साफ करें। तब गांधी जी के प्रति श्रद्धांजलि होगी। एक तरफ गांधी जी को नमन किया जा रहा है तो दूसरी ओर गांधी जी की बनाई हुई सर्व सेवा संघ को तोड़ते हो, विध्वंस करते हो, यह श्रद्धांजलि नहीं है।
अजय राय ने आगे कहा कि यह मन में आपके दुर्भावना है। दुर्भावना के प्रति आप पहले दूर करिए और मन को साफ करिए और तब जाकर आपकी स्वच्छाजलि तब आपकी सफाई होगी। उन्होंने पूरी जनता को गुमराह किया जा रहा है। पहले भी किया गया और आज भी करते चले आ रहे हैं। अब प्रदेश और बनारस की जनता गुमराह नहीं होने वाली है। अब का राजा का है, हाल-चाल है, यह सब होगा अब “केम छो मजा मा” नहीं होगा।