कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा {UP Jodo Yatra} समाप्त होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ, काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और लोहटिया स्थित बड़ा गणेश बाबा के मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान समस्त कांग्रेस जनों ने भी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सहारनपुर से लखनऊ तक चली यूपी जोड़ो यात्रा {UP Jodo Yatra} को पूरे रस्तेभर जनता का अभूतपूर्व प्रेम व अपनापन मिला। आम जनता का इस यात्रा से इस कदर जुड़ने के सफर यह बताता है कि देश-प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA!

UP Jodo Yatra को मिला अभूतपूर्व स्नेह : अजय राय

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सहारनपुर से “यूपी जोड़ो यात्रा” {UP Jodo Yatra} का लखनऊ में शुरू हुआ। हम सभी कांग्रेसजनॉन ने काशी से संकल्प लेने के बाद दर्शन-पूजन करके इस यूपी जोड़ो यात्रा को प्रारंभ किया था। 7 जनवरी को इसके समापन के बाद हमने फिर से बाबा विश्वनाथ, बड़ा गणेश, बाबा कालभैरव का आशीर्वाद लेते हुए समस्त काशीवासियों और प्रदेशवासियों के मंगलकामना के लिए प्रार्थना किया गया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति आमजनमानस का समर्थन व स्नेह {UP Jodo Yatra} इस बात का पुख्ता सबूत है कि कांग्रेस के प्रति लोगों का समर्थन बढ़ रहा है। जिसका असर आगामी लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से दिखेगा। उत्तर प्रदेश और देश की जनता भाजपा सरकार को हटाना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, घर-घर में नौजवान बेरोजगार बैठा है भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था लेकिन वादा पूरा नहीं किया देश की सीमा, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के सवाल पर भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

