Dalmandi News: बीते महीनों से पूर्वांचल का सबसे चर्चित वाराणसी स्थित दालमंडी बाजार सुर्खियों में है। दरअसल सरकार द्वारा निर्धारित एक प्रोजेक्ट के अनुसार काशी विश्वनाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं को एक सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दालमंडी का चौड़ीकरण किया जाना तय किया गया है, जिसकी जद में सैकड़ों दुकानें और 6 मस्जिदों के आने की बात है। PWD के द्वारा नापी करके लाल निशान लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं चौडीकरण का योजना कार्य इतना आगे बढ़ जाने के बाद भी अब तक दालमंडी के दुकानदारों, मौलाना व मकानमालिकों का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया है।
Dalmandi News: मस्जिद के देखरेख की जिम्मेदारी यासीन की
इसे लेकर अब नाराज़गी जाहिर की है अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के जॉइंट सेकेट्री मोहम्मद यासीन ने, जिन्होंने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और पीडब्ल्यूडी को नोटिस भेजकर इस कार्यवाही पर तीखी आपत्ति जाहिर की है। बताते चलें कि दालमंडी (Dalmandi News) के चौड़ीकरण के तहत जिन 6 मस्जिदों के टूटने की बात सामने आ रही है उनमें लंगड़े हाफिज मस्जिद भी शामिल है जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी मोहम्मद यासीन की है।
यासीन ने कहा कि प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही की जाती है तो उसकी सुचना दी जाती है और अब तक हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया और नापी कर ली गई, ये सरासर गलत बात है। उन्होंने PWD के द्वारा की जा रही दालमंडी (Dalmandi News) के इस कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप कैसे कह सकते हैं कि ये अवैध है? किस आधार पर ये कार्यवाही की जा रही है। ये सिर्फ एक माहौल खराब करने के साजिश है।
उन्होंने आगे कहा कि इसपर आपति दर्ज कराते हुए हमने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को नोटिस भेजा है और जरूरत पड़ी तो हम हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करेंगे।

