Covid Update: देश में कोरोना के केसेज में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 7 महीने बाद कोरोना के केसेज 11 हजार के पार हो गये हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 11 हजार 109 मामले सामने आये हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 20 अगस्त को 2022 को 11 हजार 539 केस मिले थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में देश में एक्टिव केसेज की संख्या 49 हजार 622 है। इससे पहले वर्ष 2022 में 5 सितम्बर को 49 हजार से ज्यादा एक्टिव केस थे। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट 4.42% और वीकली रेट 4.02% तक पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.70% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई।