Crime News: चिरईगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक युवक का अधजला शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी छानबीन में जुट गए।
शव की पहचान चिरईगांव निवासी सिकन्दर पुत्र बाबूलाल के रुप में की गई। जिस स्थान पर अधजला शव मिला है, ग्रामीणों के अनुसार वहां जुए का अड्डा है। सिकन्दर के शव मिलने [Crime News] के बाद परिवार बेसुध है। मृतक की पत्नी की मानें तो गुरुवार शाम को पति सिकन्दर काफी परेशान थे। उनसे पूछने पर उन्होंने झगड़े की वजह स्तमपुर स्थित शराब ठेके पर दो लोगों से झगड़ा होना बताया। पत्नी से इतनी बात कह वह घर से चले गए, इसके बाद रातभर घर वापस नहीं लौटे।
पत्नी के अनुसार, भोर में जागने पर उसे कुछ लोगों की आवाज सुनायी दी। जिसमें वह सिकन्दर का खत्म करने की बात कर रहे थे। इस बात को जब अपने श्वसुरको बतायी तो परिवार के लोग खोज बीन करने लगे। घर से दक्षिण तरफ बड़ा कुआं के पास कटहल के पेड़ के नीचे एक अधजला शव [Crime News] दिखा। जिसमें मुहं, हाथ, पैर बुरी तरह जल गया था। जिससे शिनाख्त करने में काफी परेशानी हुई। मृतक अपने दाहिने हाथ पर अपने नाम का टैटू बनवाया था। उसी से मृतक की शिनाख्त की गई। यह देख परिवार में हड़कम्प मच गया।
घटना की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को हुई तो मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के० एजिलरसन, एडीसीपी वरुणा जोन सांडिल्य, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ, थाना प्रभारी चौबेपुर, थाना प्रभारी सारनाथ, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम पहुंची ओर छानबीन शुरू किया। पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Crime News: वर्ष 2008 में भी मिला था अधजला शव
शुक्रवार को जिस स्थान पर सिकन्दर का अधजला शव मिला। वह जुआ की मुख्य अड़ी है। यहां पर हमेशा जुआ होता रहता है। यहीं पर वर्ष 2008 में एक व्यक्ति का शव स्थित कुएं में मिला था। उस समय भी मौत का कारण जुआ ही था।