Cyclone Ditwa: इस वक़्त एक ऐसी ख़बर आरही हैं जिसे सुनकर भारतीय नागिरक होने का गर्व हम सभी को महसूर होगा जहाँ पर मजहब नही सिखाता आपस में बैर रखना हिंदी हैं, हम वतन हैं, हिंदुस्तान हमारा के गीत को भारत ने बखूबी पेश किया हैं। हम बात कर रहे हैं उस देश कि जिसने हमारे देश साथ क्या कुछ नहीं किया लेकिन इनसब के बावजूद भी आज भारत ने सिद्ध कर दिया कि भारत हमेसा मदद के लिए तट पर हैं।
ऐसे में जब भारत ने चक्रवात (Cyclone Ditwa) प्रभावित श्रीलंका को मदद भेजने के लिए पाकिस्तान के विमानों के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया है। पाकिस्तान के विमानों ने भारतीय एयरस्पेस से गुजरकर श्रीलंका को मानवीय सहायता पहुंचाई है। यह फैसला भारत की इंसानियत और पड़ोसी देशों के प्रति सहयोग की भावना को बखूबी दर्शाता है।
चक्रवात से श्रीलंका में तबाही
चक्रवात डिटवा (Cyclone Ditwa) के चलते श्रीलंका में भारी तबाही मच गई है। दुनिया के बहुत सारे देश इस मुश्किल की घड़ी में श्रीलंका की तरफ मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। भारत ने भी श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजी है। वहीं पाकिस्तान के विमान भी हाल ही मदद सामग्री लेकर श्रीलंका पहुंचे हैं।
पाकिस्तान के विमानों को मिली मंजूरी
इस दौरान खास बात यह है कि श्रीलंका जाने के लिए पाकिस्तान के यह विमान भारतीय एयरस्पेस से गुजरकर गए हैं। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि महीनों से पाकिस्तान के लिए बंद अपने एयरस्पेस को भारत ने श्रीलंका के लिए मानवीय मदद के नाते सोमवार को खोल दिया था।
4 घंटों में मिली मंजूरी
पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट को भारतीय एयरस्पेस से गुजरने की यह मंजूरी सिर्फ 4 घंटों के अंदर ही दे दी गई थी। किसी विदेशी विमान के किसी देश में बिना लैंड किए उसकी सीमा के ऊपर से गुजरने को ओवरफ्लाइट कहते हैं। पाकिस्तान ने जब श्रीलंका (Cyclone Ditwa) की सहायता के लिए ओवरफ्लाइट की इजाजत मांगी तो भारत ने समय गवाए उनके विमानों के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया।
चक्रवात प्रभावित (Cyclone Ditwa) श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजने के लिए भारत ने केवल 4 घंटों में पाकिस्तान के विमानों के लिए अपना बंद पड़ा एयरस्पेस खोल दिया। साथ ही दुनिया के बहुत सारे देश इस मुश्किल की घड़ी में श्रीलंका की तरफ मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं।

