Deepawali Special: दीपावली से देव दीपावली तक वाराणसी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। सीएम के निर्देशों का पालन करते हुए, पूर्वांचल-डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने जोन और एसई कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित करवाया है। सभी जोन के मुख्य अभियंता बिजली आपूर्ति की निगरानी करेंगे और हर दो घंटे पर स्थिति की रिपोर्ट एमडी को भेजी जाएगी।
Deepawali Special: सप्लाई की रिपोर्ट करेंगे तैयार
मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल ने बताया कि कंट्रोल रूम में चार स्टाफ तैनात किए गए हैं, जो लगातार सप्लाई की रिपोर्ट तैयार करेंगे। अधिशासी अभियंता भी फॉल्ट की जानकारी मिलते ही तुरंत लाइनमैन और जेई को मौके पर भेजने के लिए तैयार हैं।
वाराणसी (Deepawali Special) में बिजली कटौती पर भी रोक लगा दी गई है और शटडाउन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण के दौरान गोदौलिया और भदैनी उपकेंद्रों का दौरा कर ड्यूटी रजिस्टर की भी जांच की।


Comments 1