सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सोमवार दोपहर में कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने कोर्ट से 5 दिनों के रिमांड की मांग की है। सिसोदिया को शराब घोटाले में रविवार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था, वहीँ उन्हें दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
देश की राजधानी नई दिल्ली में पुलिस ने बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डिटेन किया है। कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस और सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।
मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी को लेकर अरविन्द केजरीवाल ने कहा मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।’
मनीष जी के परिवार से मिलकर आया हूँ, उनकी धर्मपत्नी और माताजी से मिला। उनको भरोसा दिया कि हम सब उनके साथ हैं, मनीष एक सच्चे देशभक्त हैं और देश के लोगों और बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। भगवान उनके साथ हैं। pic.twitter.com/p8tOIqns1s
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2023
मनीष जी के परिवार से मिलने पंजाब के सीएम भगवंत मान साहब भी मेरे साथ गए। pic.twitter.com/U8iFGdadVO
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2023
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि वे आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने आप के प्रोटेस्ट कॉल के बाद हाईअलर्ट जारी किया है।
देश के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले महान शिक्षा मंत्री श्री मनीष सिसोदिया को फ़र्ज़ी केस में गिरफ़्तार कर लिया गया है।
— Dr. Sandeep Pathak (@SandeepPathak04) February 26, 2023
इसके विरोध में आम आदमी पार्टी कल पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी।
दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पुलिस बल की तैनाती की है। भाजपा कार्यालय पर भी पुलिस तैनात की गयी है।