Delhi News: बसंत कुंज में हुए दर्दनाक हादसे ने पुरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया। दो का इलाज अभी भी जारी है। चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
Delhi News: कार ने पीड़ितों को रौंदा
मर्सीडीज चालक (Delhi News) की पहचान शिवम (29) के रूप में हुई है। जो अपने पत्नी और बड़े भाई के साथ गाड़ी चला रहा था। मृतक की पहचान रोहित(23) उत्तराखंड के रहने वाले हैं। सभी घायलों की जाँच में एंबियंस मॉल के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी के रूप में हुई है। हादसे की जाँच की जा रही है जिसमे ये खुलासा हुआ कि गाड़ी काफी तेज रफ्तार में जाकर खम्बे से टकराई और पीड़ितों को रौंद कर रख दिया। पुलिस बाकी के दोनों पीड़ितों की पहचान कर रही है।

