Varanasi Chaubepur: बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कादीपुर रेलवे लाइन पर बने नवनिर्मित ओवरब्रिज को खोलने की मांग को लेकर क्षेत्र में आवाज तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बंद होने से छात्रों व ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौबेपुर–बाबतपुर मार्ग पर स्थित कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज चार दिन पूर्व तैयार हो चुका है।

Varanasi: सुरक्षा की दृष्टि से पुल को एहतियातन बंद
सेतु निगम द्वारा इसे रविवार सुबह दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा भारी वाहन जबरन ले जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से पुल को एहतियातन बंद कर दिया गया।इस संबंध में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर निरंजन ने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे पर बने नवनिर्मित ओवरब्रिज (Varanasi) को दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया था, लेकिन भारी वाहनों के आवागमन के कारण पुल को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर वाहनों के आवागमन के लिए पुल को पुनः खोल दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए कम से कम दुपहिया वाहनों के लिए ओवरब्रिज (Varanasi) शीघ्र खोला जाए। यह ओवरब्रिज दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है और वैकल्पिक सड़क जर्जर होने के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है।


