Hindenburg Report: ईडी कार्यालय पर गुरूवार को प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। दरअसल, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में समर्थकों के द्वारा हंगामा किया गया। इसके बाद भी बिना अनुमति के प्रदर्शन करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। इस आरोप में हजरतगंज कोतवाली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत करीब 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, कोतवाली में भी प्रदेश अध्यक्ष समेत 150 पर केस दर्ज किया गया है।
Hindenburg Report लेकर ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे थे
चौकी इंचार्ज हजरतगंज राहुल कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, जबकि शहर में निषेधाज्ञा लागू है। राजभवन गेट नंबर दो के पास जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो प्रदेश अध्यक्ष व समर्थक हंगामा करने लगे। ऐसे में अजय राय समेत 250 लोगों पर दो थानों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस पर हजरतगंज थाने इसके खिलाफ (Hindenburg Report) में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राज, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद तनुज पूनिया, राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुर्जर, कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, एनएसयूआई के अनस रहमान, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, सेवा दल मध्य के पूर्व अध्यक्ष राजेश काली, अध्यक्ष दक्षिणी डॉ. शहजाद आलम और अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
गौतमपल्ली थाने के गुलिस्तां चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पांडेय ने भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश, उपाध्यक्ष प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश मंडल नावेद नकवी, नितांत सिंह उर्फ नितिन, रुद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, डॉ. शहजाद आलम, चेयरमैन ओबीसी मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अंकित तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयू अनस अहमद, कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस शिव पांडेय, प्रवक्ता संजय दीक्षित, प्रवक्ता संजय सिंह, लल्लन कुमार, बल्देव सिंह लाटी, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ममता चौधरी, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश मोहित अहमद, पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी, एनएसयूआई के महासचिव आरएन मिश्र, ओबीसी मोर्चा के विनोद यादव, दीप रैकवार व 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है।