varanasi में ठंड के साथ साथ कोहरे में बढोतरी होती हो रही है। वहीं बुधवार को घने कोहरे से सुबह की दृश्यता 800 मी दर्ज की गयी है। जिसके कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहे। साथ ही मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई।

आपको बता दें कि कोहरे का सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर पद रहा है। वहींरेलवे सूत्रों के अनुसार, 15 से अधिक ट्रेने अपने निर्धारित समय से लेट हो गयी हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को प्लेटफोर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

साथ ही शिक्षा व्यवस्था पर भी कोहरे और ठंड का असर देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन (varanasi) कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है, ताकि छोटे बच्चों को ठंड और कोहरे से होने वाली दिक्कतों से बचाया जा सके।

varanasi:6 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार की हवाएं
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दिनों में सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि पश्चिम और दक्षिण दिशा से करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वहीं ठंड के साथ प्रदुषण में भी बाढा है। शहर (varanasi) का AQI 275 दर्ज किया गया है। हांलाकि इस प्रदुषण की वजह से सांस के मरीजों को बहार निकलने में काफी दिक्कत हो रही है।

