विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद से प्रतिदिन वीआईपी लोगों का काशी विश्वनाथ दरबार आना लगा रहता है। शुक्रवार को जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बाबा दरबार में मत्था टेका। वहीं शनिवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी काशी विश्वनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

डिप्टी सीएम के वाराणसी आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर डिप्टी सीएम लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

