उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav) बुधवार को वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया और उसके बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से होता हुआ सर्किट हाउस पहुंचा। जहाँ उन्हें गोर्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के प्रेस वार्ता का सर्किट हाउस में ही आयोजन किया गया। इस दौरान दौरान केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक बल्कि सामरिक, राजनीतिक और वैश्विक मंचों पर भी अपनी ताकत साबित की है।
वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा भारत- Deputy CM Keshav
उप मुख्यमंत्री (Deputy CM Keshav) ने कहा, “आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद अब भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। यह हमारे प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और मजबूत नीतियों का परिणाम है।”
सामरिक दृष्टि से भारत की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि 2014 के बाद देश ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही की। उन्होंने (Deputy CM Keshav) कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब वह अपने दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देने में सक्षम है। हालिया ऑपरेशन सिंदूर भी इसी सोच का प्रतीक है।
पूरी दुनिया सुन रही भारत की सैन्य ताकत की गूंज
उन्होंने आगे यह भी कहा कि पहले पाकिस्तान में छिपे दुश्मनों पर अमेरिका की कार्रवाई को जायज ठहराया जाता था, लेकिन भारत की प्रतिक्रिया पर सवाल उठते थे। अब भारत भी अमेरिका की तरह अपनी सुरक्षा नीति में स्पष्ट है। पाकिस्तान में छिपे किसी भी दुश्मन पर अगर कार्यवाही करनी हो, तो हमारी सेना पूरी तरह सक्षम है, चाहे वो रावलपिंडी हो या एयरबेस। वहीं ब्रह्मोस मिसाइल जैसे उन्नत हथियारों का जिक्र करते हुए मौर्य (Deputy CM Keshav) ने कहा कि आज भारत की सैन्य ताकत की गूंज पूरी दुनिया सुन रही है।
इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा या एनडीए की सरकार नहीं है, वहां आज भी भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रधानमंत्री ने साफ कहा है—ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। और जो खा चुके हैं, उनसे भी वसूली की जा रही है।
वहीं 25 जून की तारीख की याद दिलाते हुए मौर्य ने कहा, “यह वही दिन है जब 50 साल पहले कांग्रेस और उसके नेताओं ने देश में आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या की थी। लेकिन आज भारत का लोकतंत्र और भी मजबूत होकर उभरा है।”
डिप्टी सीएम (Deputy CM Keshav) ने 21 जून को आने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में भी चर्चा करते हुए उसे भारत की सांस्कृतिक और स्वास्थ्य संबंधी बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि आज 23 से ज्यादा देश प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर योग अपना चुके हैं।