उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी (Varanasi) पहुंचे। बाबतपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Varanasi) पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका पुरे गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान कैंट विधयाक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य व पूर्व मेयर कौशलेन्द्र सिंह संग अन्य बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एयरपोर्ट से डिप्टी सीएम का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। जहाँ उन्होंने से मीडिया से बातचीत की।
वाराणसी (Varanasi) में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सबसे पहले मैं समस्त काशीवासियों व देशवासियों को होली के महापर्व की हार्दिक शुभकामना देता हूं। आज होलिका दहन है यानि बुराई के दहन का दिन और अच्छाई पर जीत का दिन जिसकी शुभकामाना मैं सबको देता हूं।
गौ रक्षा के लिए हमने किए कई आन्दोलन
शंकराचार्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह शंकराचार्य हैं, वह कहीं भी जा रहे या आ रहे हम उनका स्वागत करते हैं। हम भी एक रामभक्त के नाते और सनातन धर्म से होने के नाते उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में किसी भी हत्यारे की औकात नहीं है कि वह गौ माता को खरोच भी पहुंचा सके। हमने भी गौ रक्षा के लिए कई आंदोलन किए हैं। गाय हमारी माता है और उनकी रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है।
Varanasi: जब जरूरत होगी तब दिया जायेगा दर्जा
गौ माता को राष्ट्र माता की दर्जा देने की बात पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जब जरूरत होगी, गौ माता पहले से ही माता है उनको दर्जा देने की क्या जरूरत है। अब बाबा विश्वनाथ (Varanasi) पहले से ही विश्व के नाथ है, अब उनको क्या दर्ज दिया जायेगा।
अखिलेश यादव पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक ढोंगी व्यक्ति है। जिन्होंने हमेशा रामभक्तों, शिवभक्तों का दमन किया, गौ तस्करों का संरक्षण किया और हिन्दुओं पर अत्याचार करने का काम किया। तो जब अखिलेश यादव ऐसी बातें करें तो क्या कोई हिंदू समाज का व्यक्ति उनपर विश्वास करेगा।
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि चाहे अखिलेश हो या कांग्रेस या फिर विपक्ष का कोई भी नेता मैं सभी से कहना चाहता हूं कि 2047 तक देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी, फिर कमल खिलेगा। सत्ता और आम जनता जो चाहती है हम उन्हें वह दे रहे हैं।

