Dhananjay Singh Row (वाराणसी): यूपी के जौनपुर से पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) पर जानलेवा हमले के आरोपी विधायक अभय सिंह शनिवार को वाराणसी के एमपी/एमएलए कोर्ट में अधिवक्ता अनुज यादव के साथ पेश हुए। विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम की अदालत ने एक आरोपी विनोद सिंह के न आने पर सुनवाई की अगली तारीख 11 जुलाई की निर्धारित की। अदालत ने इस तारीख पर सभी को उपस्थित रहने को कहा है।
गौरतलब है कि वर्ष 2002 में जौनपुर जनपद बाहुबली सांसद धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) पर वाराणसी के टकसाल सिनेमाहाल के पास जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें सपा विधायक अभी सिंह, बसपा एमएलसी विनीत सिंह कई आरोपी हैं।
Dhananjay Singh Row: ये है पूरा मामला
बता दें कि 4 अक्टूबर 2002 का वह दिन, जौनपुर के सांसद धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ सफारी गाडी अपने फैमिली मेम्बर रामजी सिंह की पत्नी को कबीरनगर स्थित अस्पताल से देखकर वापस जौनपुर लौट रहे थे। वे नदेसर पर कुछ समय के लिए रुके। तभी शाम के समय में नदेसर स्थित टकसाल सिनेमाहाल के पास टाटा सफारी से अभय सिंह अपने 4-5 साथियों संग स्वचालित असलहे रायफल बंदूक लिए गाड़ी से उतरे, अभय सिंह ने ललकारते हुये कहा कि यही धनंजय सिंह है, इसे मारो और हाथ में लिए पिस्टल से जान से मारे की नियत से फायरिंग करने लगे।

गोली चलने की आवाज़ से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। सभी उधर उधर भागने लगे दुकानें बंद करने लगे। धनंजय सिंह के साथ में रहे गार्ड ने आत्मरक्षा में गोली चलाई तो अभी सिंह के साथियों ने भी गोली चलाई जिसमे धनंजय सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। उनके साथ उनके गनर, ड्राईवर समेत अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। धनंजय सिंह ने इस मामले में अभय सिंह, विनीत सिंह, संदीप सिंह,संजय रघुवंशी, सत्येन्द्र सिंह बबलू, विनोद सिंह समेत छह अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
Dhananjay Singh: छात्र जीवन से ही रहा है विवाद
धनंजय सिंह (Dhananjay Singh)ने पुलिस द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि अभय से छात्र जीवन से ही विवाद है। वह पहले भी कई बार हमले करने की कोशिश कर चुका है। हमने अभय और उसके साथियों को पहचाना है। सामने देखकर पहचनने की बात कहीं, साथ ही आरोप लगाया कि अभय सिंह का यूपी में आतंक है। वह व्यापारियों से रंगदारी वसूलता है। भाड़े पर हत्या करता व करवाता है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को नजदीकी एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में ग्राम बसका सिकरारा जौनपुर निवासी धनंजय सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
इस मामले में अभियोजन व वचाव पक्ष की तरफ से गवाही पूरी हो चुकी है। शनिवार को इस मामले में अभय सिंह का बतौर आरोपी सीआरपीसी 313 का बयान दर्ज करने के लिए तारीख नियत थी। एक आरोपी विनोद सिंह की माँ के निधन होने से उनके नहीं आने पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 11 जुलाई नियत कर दी। पेशी के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस परिसर में और गेट पर तैनात रही।