Dimpal-Priyanka Road Show: प्रियंका-डिंपल ने वाराणसी में रोड शो शुरू किया। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस दौरान हर हर महादेव व कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद का उद्घोष होता रहा।
प्रियंका गांधी, डिंपल यादव और अजय राय रथ पर रोड शो के लिए जैसे ही पहुंचे, वैसे ही कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लोगों का अभिवादन किया। वहीं प्रियंका गांधी डिंपल यादव और अजय राय द्वारा हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
इंडी गठबंधन के इस रोड शो में समर्थकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है। इसमें सपा, कांग्रेस, वाम दल व इंडी गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेता शामिल हैं। समर्थकों के हाथों में कांग्रेस, सपा के झंडे लहरा रहे हैं। दोनों नेताओं की इस संयुक्त रैली से समर्थकों में भारी उत्साह है।

Dimpal-Priyanka Road Show: दुर्गाकुंड से शुरू, ट्रामा सेंटर पर समाप्त
प्रियंका व डिंपल का रोड शो दुर्गाकुंड मंदिर से प्रारंभ होकर ट्रामा सेंटर पर समाप्त हुआ। इसके बाद दोनों नेत्रियां कार से संत रविदास की जन्मस्थली पहुंची। जहां उन्होंने संत रविदास के चरणों में शीश नवाया।
इंडी गठबंधन के रोड शो के दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में भी नजर बनाये हुए रही। साथ ही संदिग्धों पर भी पुलिस तीसरी आंख से नजर रख रही।

