Road Show: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व डिंपल यादव वाराणसी पहुंच चुकी हैं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दोनों नेत्रियों का स्वागत किया।
इसके बाद डिंपल व प्रियंका सड़क मार्ग से सीधा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गईं। यहां व विधि-विधान से दर्शन पूजन क्र काशीपुराधिपति से जीत का आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद वह दुर्गाकुंड स्थित मंदिर में मां कुष्मांडा का भी दर्शन पूजन करेंगी।
दुर्गाकुंड से शुरू होगा Road Show
प्रियंका व डिंपल दुर्गाकुंड से अपना रोड शो शुरू करेंगी। वह बीएचयू गेट पर मालवीय जी की प्रतिमा को नमन करेंगी। इसके बाद सीर गोवर्धनपुर में रोड शो का समापन करेंगी। दोनों नेत्रियों के आगमन को लेकर इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

